Move to Jagran APP

देव दीपावली आज, 1100 दीपों से जगमगाएगा मां शीतला धाम

जागरण संवाददाता मऊ देव दीपावली के पावन पर्व पर पृथ्वी पर देवताओं का साक्षात अवतरण होता ह

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 07:36 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 07:36 PM (IST)
देव दीपावली आज, 1100 दीपों से जगमगाएगा मां शीतला धाम
देव दीपावली आज, 1100 दीपों से जगमगाएगा मां शीतला धाम

जागरण संवाददाता, मऊ : देव दीपावली के पावन पर्व पर पृथ्वी पर देवताओं का साक्षात अवतरण होता है। इन्हीं देवताओं के स्वागत के लिए दीप जलाकर देव दीपावली मनाई जाती है। सोमवार को होने वाले देवताओं के इस पर्व पर मां शीतला धाम समेत जनपद के सभी देवालय व घरों में बने उपासना स्थल दीपों से जगमग किए जाएंगे।

loksabha election banner

नगर के मातापोखरा स्थित आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र श्री शीतला माता धाम में 1100 दीप जलाकर देव दीपावली मनाई जाएगी। पोखरे व परिसर को विद्युत झालरों एवं फूलों से सजाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता ने बताया कि पूरे परिसर की सफाई नगर पालिका द्वारा की जा रही है। डा.रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि कोरोना की भयावहता को देखते हुए देव दीपावली पर्व पर इस बार सिर्फ दीपदान का आयोजन होगा। मेला नहीं लगेगा। मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की कोई भी दुकानें स्टाल खोमचा व ठेला आदि नहीं लगाया जाएगा। कोई भी मंच नहीं बनेगा और न तो कोई भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दर्शनार्थी मुख्य द्वार से हाथों को सैनिटाइज करते हुए मास्क लगाकर मां शीतला समेत सभी देवी देवताओ का अद्भुत दर्शन व पूजन करेंगे। तत्पश्चात घर से लाए हुए दीपों को जलाकर दूसरे द्वार से बाहर निकल जाएंगे। इस अवसर पर शासन व प्रशासन तथा समग्र जन मानस से समिति ने सहयोग का आह्वान किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.