पेंशन और विनियमितीकरण कर्मचारियों का हक
विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन की ओर से कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का सिलसिला जारी है। हाईडिल कालोनी में हुंकार भरते हुए विद्युत मोर्चा के पूर्वांचल मंत्री मनोज कुमार ¨सह ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का और विनियमितिकरण संविदा कर्मचारियों का हक है।
जागरण संवाददाता, मऊ : विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन की ओर से कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने का सिलसिला जारी है। हाइडिल कालोनी में हुंकार भरते हुए विद्युत मोर्चा के पूर्वांचल मंत्री मनोज कुमार ¨सह ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों का और विनियमितीकरण संविदा कर्मचारियों का हक है। हर हाल में सरकार को विद्युत कर्मचारियों की जायज मांगों मानना ही पड़ेगा। अपनी मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे कर्मचारियों ने जबर्दस्त नारेबाजी की।
बड़ी संख्या में मौजूद बिजली संविदा कर्मियों एवं नियमित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पूर्वांचल के महामंत्री मनोज कुमार ¨सह ने कहा कि मोर्चा की सभी मांगें जायज हैं। सरकार को इसकी अनदेखी नहीं करने दिया जाएगा। कर्मचारियों के हित में उन्होंने पुरानी पेंशन प्रणाली को तत्काल बहाल किए जाने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया। कहा कि विद्युत संशोधन विधेयक 2018 वापस लेना चाहिए। कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों को दूर किया जाना चाहिए। वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मियों के विनियमितीकरण के लिए राज्य सरकार को अविलंब ठोस कदम उठाना चाहिए। कहा कि जब तक सरकार इन मांगों पर न्यायपूर्ण विचार नहीं करेगी विद्युत मोर्चा आंदोलन का रास्ता नहीं छोड़ेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शशिकांत ¨सह, राजेंद्र ¨सह, संजय कुमार आदि उपस्थित थे।