बेटियों से ही रोशन है घर और संसार
जागरण संवाददाता, मऊ : प्राचीन समय में नारी को पूजा जाता था उन्हें देवी का दर्जा दिया जाता था।
जागरण संवाददाता, मऊ : प्राचीन समय में नारी को पूजा जाता था उन्हें देवी का दर्जा दिया जाता था। आज के जमाने में भी हर काम में नारी पुरुषों के सामान ही भागीदार है, फिर भी उसे पुरुषों से कमतर माना जाता है। जबकि नारी और पुरुष दो पहियों की तरह हैं। इसलिए बेटियों से ही रोशन है घर और संसार।
उक्त बातें नगर के सहादतपुरा ब्रह्मस्थान स्थित मध्यदेशीय भवन में रविवार की देर रात तक चले मध्यदेशीय वैश्य सभा की होली मिलन समारोह में कही गई। मधुबन नगर पंचायत की चेयरमैन मुख्य अतिथि माधुरी मद्धेशिया ने कहा कि जिस स्थान पर महिलाओं का सम्मान होता है, वह परिवार सुसंस्कृत होता है। अमिला नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना मध्येशिया ने कहा कि एक नारी अपने जीवन में तीन अहम भूमिकाएं निभाती हैं। समारोह की शुरुआत कुलगुरु संत गणिनाथ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन करके किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान आंचल मद्धेशिया, शंकर मद्धेशिया व अजय गुप्ता को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। संचालन व्यापार मंडल के अध्यक्ष डा. रामगोपाल गुप्ता ने किया। इस मौके पर दयाशंकर गुप्ता, विजय गुप्ता, हेमराज, मनीष, राकेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार गुप्ता विष्णु लाल गुप्ता आदि ने भी होली के कई प्रसंग सुनाए।