विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में लड़की चोरी की अफवाह पर स्कूल के बाहर उमड़ी भीड़, तीन से पूछताछ

By Jaiprakash Nishad Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 30 Sep 2026 06:32 PM (GMT+05:30)

मऊ के सरायलखंसी में एक इंटर कॉलेज के पास कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का प्रचार कर रहे चार युवतियों और एक युवक ...और पढ़ें

मऊ में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के प्रचार के दौरान 'लड़की चोरी' की अफवाह, तीन हिरासत में।

मऊ में कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के प्रचार के दौरान 'लड़की चोरी' की अफवाह, तीन हिरासत में।

HighLights

  1. कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के प्रचार के दौरान तीन लोग पकड़े गए।

  2. 'लड़की चोरी' की अफवाह से गांव में भीड़ जमा हुई।

  3. पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, पलिगढ़ (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनगंज़ गांव स्थित एक इंटर कालेज के पास बुधवार को चार युवतियां व एक युवक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का प्रचार-प्रसार कर रहे थे। इस दौरान स्कूल आने वाले छात्रों को कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर नौकरी प्राप्त मिलने की गारंटी दी जा रही थी।

यह देख कालेज प्रशासन ने तीनों लोगों को पकड़ कर बैठा दिया और दो युवती स्कूटी से मौके से फरार हो गई। तीनों के पकड़े जाने के बाद गांव में लड़की चोरी की अफवाह फैल गई और ग्रामीणों की भीड़ स्कूल गेट के बाहर एकत्रित हो गई। बाहर भीड़ को एकत्रित देख स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी सरायलखंसी मोती लाल पटेल ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले के निवासी संतोष गुप्ता द्वारा अगल-बगल के जिलों में न्यू गुरुकुल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी के नाम से संस्था चलाया जाता है।

इसी नाम से एक माह पूर्व सलाहाबाद रेलवे क्रासिंग के पास संस्था खोला गया है। इसके प्रचार प्रचार और संचालन के लिए कुशीनगर की रहने वाली दोनों युवतियों और बलरामपुर के रहने वाले युवक को तैनात किया था। तीनों के स्वजन को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।