जलनिगम की पाइप लगाने पर विवाद
जागरण संवाददाता पुराघाट (मऊ) कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर निवासी सत्यानंद चौबे य
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 09:17 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 05:06 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर निवासी सत्यानंद चौबे युवक द्वारा शुक्रवार की शाम जलनिगम की पाइप घर मे लगवाई जा रही थी। तभी दबंग मौके पर पहुंच गए। उनके द्वारा जबर्दस्ती पाइप उखाड़ कर फेंक दी गई। मना करने पर दबंग पड़ोसी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच पाइप उखाड़ रहे लोगों को जब डांटने लगी तो विपक्षी की पत्नी एवं लड़कियां पुलिस से उलझ गईं। पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें