विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ghosi By Election: सीएम योगी बोले- अब कोई किसी की जमीन पर नहीं कर सकता कब्जा, अपराध‍ियों पर चलता है बुलडोजर

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 02 Sep 2023 03:53 PM (IST)

Ghosi By Election मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ आज घोसी व‍िधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी दारा स‍िंह चौहान ...और पढ़ें

Ghosi By Election: घोसी उपचुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी का व‍िपक्ष पर हमला
Ghosi By Election: घोसी उपचुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी का व‍िपक्ष पर हमला

मऊ, जेएनएन। घोसी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज देश-प्रदेश में सुशासन है। कानून का राज है। माफिया व्हीलचेयर पर दिखाई दे रहे है। कोई किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता। कब्जा करने पर बुलडोजर चलता है।

पांच साल में 55 लाख गरीबों को आवास दिलाया गया है। 55 वर्षों में कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। बिजली, आवास व शौचालय भाजपा ने दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों के मसीहा हैं। कोरोना काल में कांग्रेस नेतृत्व इटली में था। उस कठिन समय में प्रदेश व केंद्र सरकार जनता की सहायता की। 15 करोड़ जनता को निशुल्क खाद्यान्न दिया। यह लड़ाई एक तरफ गरीबों के साथ का है।

गरीब की संपत्ति कोई हड़प नहीं सकता है। एक तरफ सपा की सरकार चीनी मिल बंद करती थी। हम उसको चला रहे है। आपके क्षेत्र को विकास की धारा से जोड़ने के लिए सत्ताधारी दल का विधायक जरूरी है। घोसी चीनी मिल मैदान में आयोजित सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा महापुरुषों का सम्मान करती है।

सपा की सरकार में एक परिवार का विकास हुआ। चाचा-भतीजा की सरकार चलती थी। केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार है। हर सभी को विकास का लाभ मिल रहा है। नगर निकाय में भी भाजपा ने परचम लहराया। विकास की गति को घोसी में बढ़ाने की आवश्यकता है। दारा सिंह चौहान ने गदल नहीं बदला, अपने घर आए हैं। फिर से जनता की अदालत में खड़े।

घोसी को नई बुलदियों पर पहुंचाने के लिए दारा की गलतियों को भुलाने की आवश्यकता है। सारे मंत्री विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। मऊ में मेडिकल कालेज का सपना साकार हो रहा है। अयोध्या में राममंदिर का जनवरी में उद्घाटन होने जा रहा है। काशी विश्वनाथ में कितनी संकरी गली थी। आज 50 फीट का रास्ता है।