Move to Jagran APP

सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की मतदाता सूची प्रकाशित

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन ने वर्तमान कार्यकारिणी के आय-व्यय का विवरण पहले ही सदन में पेश कर दिया है। सोमवार को बार के 932 सदस्यों की मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। इसकी जानकारी देते हुए बार के महामंत्री दारोगा सिह ने बताया कि सदस्यता सूची पर 93 लोगों की आपत्ति आई थी इसमें

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 05:39 PM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 05:39 PM (IST)
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की मतदाता सूची प्रकाशित
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की मतदाता सूची प्रकाशित

जासं, मऊ : सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन ने वर्तमान कार्यकारिणी के आय-व्यय का विवरण पहले ही सदन में पेश कर दिया है। सोमवार को बार के 932 सदस्यों की मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। इसकी जानकारी देते हुए बार के महामंत्री दारोगा सिंह ने बताया कि सदस्यता सूची पर 93 लोगों की आपत्ति आई थी, इसमें 85 सदस्यों का कारण सही पाते हुए उनका नाम मतदाता सूची में बढ़ोत्तरी की गई है। कार्यकारिणी द्वारा आय-व्यय प्रस्तुत किया जा चुका है।

loksabha election banner

बार की मतदाता सूची प्रकाशित होने व आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के फरमान के बाद परिसर में चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई हैं। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विरेंद्र बहादुर पाल, राजेंद्र राय, योगेंद्र सिंह तथा महामंत्री पद पर शशिप्रकाश उर्फ तेगा, अरविद तिवारी, अजय कुमार सिंह व केके यादव के नामों की चर्चा प्रमुख है। अन्य पदों के प्रत्याशी जहां चुनाव का मूड बना रहे हैं वही अध्यक्ष, महामंत्री पद के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत की मुहिम में लग गए हैं। एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि बार की मतदाता सूची मिल गई है। जल्द ही एल्डर कमेटी की बैठक कर चुनाव के संबंध में घोषणा कर दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.