बच्चों ने मनाया विश्व सुनामी जागरूकता दिवस
गर में स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया। आयोजन का शुभारम्भ विद्यालय के प्राचार्य डा. कमलापति ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को विशेष जानकारी देते हुए कहा कि सुनामी वह बड़ी लहरें हैं जो समुद्र के किनारे उतपन्न होती हैं यह मुख्य रूप से भूस्खलन या भूकंप से जुड़ी होती हैं।
जागरण संवाददाता, मऊ : नगर के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को विश्व सुनामी जागरूकता दिवस मनाया। आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डा. कमलापति ठाकुर द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को विशेष जानकारी देते हुए कहा कि सुनामी वह बड़ी लहरें हैं जो समुद्र के किनारे उत्पन्न होती हैं, यह मुख्य रूप से भूस्खलन या भूकंप से जुड़ी होती हैं। कई अन्य प्राकृतिक आपदाओं की तरह इसके बारे में भविष्यवाणी करना मुश्किल है लेकिन यह सुझाव दिया सकता है कि भूकंप सक्रिय क्षेत्रों में इसका जोखिम अधिक होता है। इसके विनाशकारी प्रभाव के कारण सन् 2004 व 2011 में लाखों लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा था। किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय धैर्य व साहस के साथ काम लेना चाहिए, ऐसे समय में अफवाहों से बचना चाहिए और पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। विद्यालय की सीनियर को-ऑर्डिनेटर अंजली ठाकुर ने सनोवर, कुलदीप सिंह, सुनील यादव, अमीर हमजा, मोतीलाल यादव, प्रेमचंद, अनुज, राकेश को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित थे।