केंद्र बंद और खरीद शून्य
जासं, घोसी (मऊ) : तहसील अंतर्गत स्थापित विभिन्न धान क्रय केन्द्रों का अजीब हाल है। सोमवार को उप
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Nov 2017 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 13 Nov 2017 09:27 PM (IST)
जासं, घोसी (मऊ) : तहसील अंतर्गत स्थापित विभिन्न धान क्रय केन्द्रों का अजीब हाल है। सोमवार को उपजिलाधिकारी टीपी वर्मा के निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया।
एसडीएम क्षेत्र के एफसीआइ केन्द्र अहमदपुर असना का निरीक्षण किया। यहां केंद्र पर ताला लगा मिला। कोई भी कर्मचारी मौजूद नही था। साधन सहकारी समिति अमिला का भी यही हाल रहा। यहाँ भी कोई कर्मचारी मौजूद नही था। धान क्रय केंद्र पीसीएफ सिपाह खुला मिला पर किसी भी किसान से धान के एक दाने की खरीदारी नहीं हुई है। एसडीएम ने अग्रिम कार्रवाई हेतु जिलाधिकारी को निरीक्षण आख्या प्रेषित किए जाने की बात कही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें