कुपोषण दूर करने को चलेगा अभियान
जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील मुख्यालय पर बुधवार को कुपोषण से बचाव के लिए बैठक हुई। इस
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 05:26 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 05:26 PM (IST)
जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील मुख्यालय पर बुधवार को कुपोषण से बचाव के लिए बैठक हुई। इसमें कुपोषण को जड़ से समाप्त करने की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी निरंकार ¨सह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में 1600 से अधिक बच्चे व गर्भवती महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं। इसमें बाल विकास विभाग द्वारा अति कुपोषित की पहचान करके उनको जिला मुख्यालय के माध्यम से उपलब्ध दवा व अन्य संसाधनों के द्वारा उपचार कर कुपोषण को दूर किया जाएगा। आपूर्ति विभाग, विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड तथा आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें