Move to Jagran APP

भूमि विवाद में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर

कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें कई लोगों को चोटे आई। एक तरफ से अधिक संख्या तो दूसरे तरफ से कम लोगों को देख गांव के किसी व्यक्ति ने समय रहते पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग भागने लगे। इसमें पुलिस ने दौड़ाकर दोनों तरफ से 11 लोगों को पकड़ थाने लाई। इसमें नौ लोगों का चालान कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 04:57 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 04:57 PM (IST)
भूमि विवाद में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर
भूमि विवाद में दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर

जागरण संवाददाता, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें कई लोगों को चोटें आईं। एक तरफ से अधिक संख्या तो दूसरे तरफ से  कम लोगों को देख गांव के किसी व्यक्ति ने समय रहते पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग भागने लगे। इसमें पुलिस ने दौड़ाकर दोनों तरफ से 11 लोगों को पकड़ थाने लाई। इसमें नौ लोगों का चालान कर दिया गया।

loksabha election banner

गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज निवासी सोनकर की जमीन को लगभग 25 वर्ष पहले कोपागंज के फुलेलपुरा निवासी किसी एक समुदाय के लोगों ने सोनकर का नाम चौहान बनाकर खरीद लिया था। बाद में मामला खुलने पर रजिस्ट्री निरस्त हो गई थी। इसी बीच सोनकर ने किसी दूसरे को जमीन बेच दी। जब दूसरी पार्टी उक्त जमीन पर रविवार को दोपहर में मिट्टी गिरा रही थी तो एक समुदाय के लोग मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। पुलिस की तत्परता से किसी तरफ बड़ी घटना टल गई। सूचना मिलते ही पहले एक सिपाही व होमगार्ड गए। जब वहां दोनों लोग पहुंचे तो बहुतायत संख्या में लोगों को पत्थरबाजी व गाली-गलौज से मना किया परंतु दोनों पक्ष नहीं माने। इस पर सिपाही ने थानाध्यक्ष को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और पत्थरबाजों को पकड़ लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.