रोटी और रोजगार, दोनों मुहाल
जासं, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज कस्बा स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 21 Feb 2020 06:09 PM (IST)
जासं, पुराघाट (मऊ) : कोपागंज कस्बा स्थित समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं दे पा रही है। उद्योग ठप हो गए हैं। भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपने वाली जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। गैस के दाम 150 रुपये तक बढ़ाकर सरकार ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। आम आदमी पूरी तरह से परेशान है। बैठक में रजनीश राय, राजनाथ यादव, विजय सिंह, सुबाष चौहान, अतुल राय, हामिद अंसारी, प्रवीण चौरसिया, अशोक यादव, बन्ने खान आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें