बोलेरो चालक गिरफ्तार
घोसी (मऊ) : कोतवाली के उपनिरीक्षक नीरज कुमार यादव ने शुक्रवार की शाम तीन स्थानों पर मार्ग दुर्घटना करने वाले बेसुध बोलेरो चालक नीतेश निवासी बिहटा थाना देाहरीघाट को रविववार की दोपहर नगर अंतर्गत मधुबन मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
जासं, घोसी (मऊ) : कोतवाली के उपनिरीक्षक नीरज कुमार यादव ने शुक्रवार की शाम तीन स्थानों पर मार्ग दुर्घटना करने वाले बेसुध बोलेरो चालक नीतेश निवासी बिहटा थाना देाहरीघाट को रविवार की दोपहर नगर अंतर्गत मधुबन मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की शाम उक्त बोलरो चालक ने नगर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर मझवारा मोड़ से धरौली मोड़ के बीच तीन स्थानों पर कई लोगों को टक्कर मारने के बाद भागता रहा। दुर्घटना के इस सिलसिले का अंत हुआ जब वह धरौली में बाइक एवं साइकिल सवारों को टक्कर मारने के बाद पेड़ में जा भिड़ा। बनियापार सैयद ताहिर निवासी आदित्य ¨सह की तहरीर पर पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज किया था। बहरहाल रविवार को उसको गिरफ्तार कर उपनिरीक्षक ने जेल भेज दिया।