मऊ में बोर्ड की परीक्षाएं पांच फरवरी से, जिले के 71656 परीक्षार्थी होंगे शामिल
मऊ में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट जारी कर दी है। ये ...और पढ़ें

मऊ में 5 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं 2027, 76 हजार से अधिक छात्र देंगे इम्तिहान।
HighLights
मऊ में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से 24 फरवरी तक।
कुल 76,687 परीक्षार्थी दो पालियों में देंगे परीक्षा।
प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा।
जागरण संवाददाता, मऊ। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेट शीट वेबसाइट पर जारी किया गया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक होंगी। वर्ष 2026-27 में 10वीं व 12वीं कक्षा में 76,687 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। सुबह की पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे एवं शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार शुरुआती 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं। सुबह की पाली में उत्तर लिखने का समय सुबह 8:45 बजे से 11:45 बजे तक, जबकि शाम की पाली में दोपहर 2:15 बजे से शाम 5:15 बजे तक बताया गया है।
गत वर्ष 2025-25 में जनपद में चार राजकीय, 63 अशासकीय व 60 वित्तविहीन विद्यालयों सहित कुल 127 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई थी। हाईस्कूल में पंजीकृत 37,432 के सापेक्ष 34491 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें 32,544 बच्चे सफल हुए थे।
वहीं इंटरमीडिएट में पंजीकृत 38,978 के सापेक्ष 38,612 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 31,419 परीक्षार्थी सफल हुए थे। हाईस्कूल में जनपद 11वें स्थान एवं इंटरमीडिएट में 43वां स्थान प्राप्त किया था। हालांकि इस बार अभी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण बोर्ड से नहीं किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा 2026 : एक नजर
हाईस्कूल
पंजीकृत : 37432
शामिल : 34911
सफल : 32544
प्रतिशत : 93.22
प्रदेश में स्थान : 11
--------------
इंटरमीडिएट
पंजीकृत : 38978
शामिल : 38612
सफल : 31419
प्रतिशत : 81.37
प्रदेश में स्थान : 43
--------------
