आंधी बारिश के बने आसार, लू से राहत
मधुबन (मऊ) स्थानीय तहसील क्षेत्र में बुधवार की सुबह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। तेज धूप के साथ गर्म हवा से शरीर झुलस जा रहा था। वहीं बुधवार की सुबह से गर्म हवा का चलना बंद था। धूप की तीक्ष्णता में भी कमी थी।
जासं, मधुबन (मऊ) : स्थानीय तहसील क्षेत्र में बुधवार की सुबह से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। तेज धूप के साथ गर्म हवा से शरीर झुलस जा रहा था। वहीं बुधवार की सुबह से गर्म हवा का चलना बंद था। धूप की तीक्ष्णता में भी कमी थी। इससे कुछ हद तक लोग राहत महसूस कर रहे थे। क्षेत्र में सुबह से ही गर्म हवा का चलना बंद था। आसमान में भी बारिश और आंधी के आसार नजर आ रहे थे। रह-रह कर आसमान से धूप नदारद हो जा रही थी। बदली छा जा रही थी। हालांकि उमस बढ़ गई थी लेकिन काफी दिनों से गर्म हवा के थपेड़ों को सहते-सहते परेशान हो चुके लोग उमस के बावजूद राहत महसूस कर रहे थे। वहीं किसान भी मौसम के तेवर को देखकर बारिश को लेकर आशान्वित थे कि बारिश अगर हो गई तो धान की नर्सरी तैयार करने के साथ ही सब्जी की खेती के लिए संजीवनी मिल जाएगी।