Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी अधिकारियों को चेतावनी

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) :  सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर बढ़ता देख कर म

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 05:07 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी अधिकारियों को चेतावनी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी अधिकारियों को चेतावनी

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) :  सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर बढ़ता देख कर मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर कस्बे में रविवार को एक बैठक हुई। इसमें अधिकारियों द्वारा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य न करने तथा भ्रष्टाचार में लिप्त होने को लेकर चर्चा की गई। फैसला लिया कि यदि अधिकारी अपने मनमाने रवैए से बाज नहीं आए तो कोपागंज की तरह यहां भी तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

loksabha election banner

बैठक का संचालन कर रहे पार्टी के मंडल संयोजक युवा मोर्चा संजू राय ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बार-बार फरमान जारी किया जा रहा है कि अधिकारी निष्पक्ष वर भ्रष्टाचार मुक्त होकर जनसमस्याओं को हल करें। इसके बावजूद अधिकारी लूट में लिप्त हैं। सबसे दयनीय स्थिति तो राजस्व विभाग की है। वहां बिना पैसा लिए जमीनों की पैमाइश नहीं होती। बहुतेरे अधिकारी हैं जो भ्रष्टाचार कर सरकार की छवि को खराब करना चाह रहे हैं। उन्हें चिह्नित कर शासन को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। खाद्य पूर्ति विभाग भी   इसमें पीछे नहीं है। पात्रता गृहस्थी सूची में भारी खेल हो रहा है। अनाजों की कालाबाजारी हो रही है। इसमें संतोष विश्वकर्मा, अवधेश, रवि गुप्ता, शमशाद आलम, सुजीत जायसवाल, अंजनी गुप्ता, बबलू कनौजिया आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.