बूथों पर पहुंच रही भाजपा
बूथों पर पहुंच रही भाजपा
जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बूथ अभिनंदन कार्यक्रम के तहत हरेक बूथ पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर रहे हैं। इस क्रम में मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष कंवल गिरी, मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर ¨सह एवं सेक्टर अध्यक्ष रमेश विश्वकर्मा ने पहाड़पुर, कैथवली जमीन कैथवली और सोमारीडीह बूथों पर पहुंचे। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर कार्यकर्ताओं को हरेक मतदाता को भाजपा से जोड़ने को कहा। इन बूथों के कार्यकर्ताओं अमरेंद्र प्रताप, श्रीराम राजभर, राजू, ह¨रद्र राजभर, कुबेर गिरी, गुलाब चंद, उधो, इंर्दजीत, अनिल, निरंजन राजभर, मिथुन राजभर, जितेंद्र, विजय कुमार एवं प्रदीप आदि को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर अंगवस्त्र प्रदान करने वालों में नागेंद्र ¨सह, पूर्व प्रधान परशुराम एवं पन्नालाल आदि रहे।