Move to Jagran APP

राष्ट्र का उत्थान भाजपा की प्राथमिकता

भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों द्वारा रामस्वरूप भारतीय इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गठन सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 12:31 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 12:31 AM (IST)
राष्ट्र का उत्थान भाजपा की प्राथमिकता
राष्ट्र का उत्थान भाजपा की प्राथमिकता

जागरण संवाददाता, मऊ : भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों द्वारा रामस्वरूप भारतीय इंटर कालेज में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गठन सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के उत्थान के लिए किया गया है। यही सरकार की प्राथमिकता भी है। योगेंद्र राय ने भारत की वैचारिक मुख्य धारा पर पर प्रकाश डालते हुए पूर्व से लेकर वर्तमान तक के विषय पर चर्चा की।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के उपाध्यक्ष अरिजीत सिंह ने 2014 के बाद भारत की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और कहा कि इस देश की राजनीति में विपक्ष ने अनवरत तुष्टिकरण की राजनीति की सारी सीमाएं पार कर दी है। इस देश में कई राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश के नागरिकों का विश्वास जीतते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है। 2014 के बाद भारत महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मयंक मद्धेशिया तथा संचालन मंडल महामंत्री पंकज राजभर ने किया। इस अवसर पर विधायक विजय राजभर, अखिलेश तिवारी, संतोष सिंह,आनंद प्रताप सिंह, राकेश मिश्रा, अशोक सिंह, रमेश राय, संगीता द्विवेदी, अल्का राय, मीना अग्रवाल, राकेश तिवारी, कृष्णकांत राय, सुनील यादव, इंद्रदेव, विनोद आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.