Move to Jagran APP

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : बृजेश

जागरण संवाददाता दोहरीघाट (मऊ) क्षेत्र के गोठा बाजार में सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Sep 2020 08:34 PM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 06:14 AM (IST)
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : बृजेश
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : बृजेश

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : क्षेत्र के गोठा बाजार में सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर धर्मप्रकाश यादव को पुन: जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष जताया। कोविड-19 के गाइडलाइंस का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मीठा खिला कर खुशी का इजहार किया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रणनीति बनाई गई।

loksabha election banner

बृजेश राय ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं। प्रदेश की जनता के पास अब समाजवादी पार्टी का ही विकल्प है। 2022 में प्रदेश में सरकार बनाकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। कहा कि जातीय उन्माद चरम सीमा पर है। गरीबों मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हुआ है। सारी व्यवस्थाएं पूरी तरह से ध्वस्त पड़ी हुई है। सामान्य वर्ग हो या गरीब हर वर्ग बुरी तरह से परेशान है। सपा शासन काल में हुए कार्यो के पत्थर लगाकर प्रदेश सरकार वाही-वाही लूट रही है। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता को हटाने में सक्षम है। बूथ प्रभारी रामविनय मौर्य ने कहा कि सरकार और उसके नुमाइंदे पूरी तरह से बेलगाम हो गए है। आज पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। इस सरकार में सभी वर्ग के लोग बेबस व लाचार है। इस दौरान अतुल दुबे, कोदई, उदयभान यादव, रामनिवास, रमाशंकर, परदेशी, दुलारे आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.