अति पिछड़ों व दलितों का भाजपा कर रही शोषण
समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक विकास विजन एवं सामाजिक न्याय के अंतर्गत रविवार को क्षेत्र के नरौनी देवकली, अलाउद्दीनपुर, शेख अहमदपुर, बनियापार, बभनपुरा में चौपाल लगी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jan 2019 07:04 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jan 2019 07:04 PM (IST)
जासं, वलीदपुर (मऊ) : समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक विकास विजन एवं सामाजिक न्याय के अंतर्गत रविवार को क्षेत्र के नरौनी देवकली, अलाउद्दीनपुर, शेख अहमदपुर, बनियापार, बभनपुरा में चौपाल लगी। इसमें जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रदेश का बुरा हाल है। कहीं पर भी कुछ ठीक नहीं हो रहा है। अति पिछड़ों एवं दलितों का शोषण किया जारहा है। भाजपा उनका मत लेकर उन्हें अधिकार देने से हर क्षेत्र में कतरा रही है। अमान अहमद ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया। प्रेमचंद यादव, रामशब्द यादव, रामप्रकाश, इरफान अहमद, अजीत यादव, मुन्ना खान आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें