Move to Jagran APP

बिरसा मुंडा व रानी दुर्गावती का बलिदान प्रेरणास्त्रोत

बिरसा मुंडा एवं रानी दुर्गावती का बलिदान आने वाली पीढि़यों को अनंत काल तक प्रेरणा देता रहेगा। जनजातीय समुदाय ने लंबे कालखंड से लेकर आज तक राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया है, उसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वालों ने उपेक्षित किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 06:19 PM (IST)
बिरसा मुंडा व रानी दुर्गावती का बलिदान प्रेरणास्त्रोत
बिरसा मुंडा व रानी दुर्गावती का बलिदान प्रेरणास्त्रोत

जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ) : बिरसा मुंडा एवं रानी दुर्गावती का बलिदान आने वाली पीढि़यों को अनंत काल तक प्रेरणा देता रहेगा। जनजातीय समुदाय ने लंबे कालखंड से लेकर आज तक राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया है, उसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वालों ने उपेक्षित किया। केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा ही नहीं बल्कि उनके विकास के लिए अलग मंत्रालय भी बनाया। उत्थान के अनेक कल्याणकारी कार्यक्रमों को शुरू किया। यह कहना है प्रदेश की राज्यमंत्री आबकारी व खनन अर्चना पांडेय का। वह मंगलवार को स्थानीय बाजार में महान शहीद बिरसा मुंडा महारानी दुर्गावती ग्राम गौरव यात्रा के दौरान एक जनसभा में बोल रही थीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो लोगों के उत्थान के लिए कार्य करती है। यह समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में प्रकाश लाना चाहती है। उन्होंने बिरसा मुंडा और महारानी दुर्गावती के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार गोंड कहा कि प्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र बनाने के लिए गोंड, गोंड़ और खरवार समुदाय को हरी झंडी दे दी गई है। अगर कोई कर्मचारी, अधिकारी इसका उल्लंघन करेगा तो उसे दंडित किया जाएगा। समारोह को प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र धुरिया, मुन्ना खरवार आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.