शाकाहारी बन जीवन में लाएं सदविचार
जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ) : जय गुरुदेव नाम परमात्मा का है। इनके सानिध्य से सारे संतापों
जागरण संवाददाता, रतनपुरा (मऊ) : जय गुरुदेव नाम परमात्मा का है। इनके सानिध्य से सारे संतापों से मुक्ति मिलती है। आज समाज में जो भी अनाचार और अत्याचार है उसका कारण है दूषित खानपान। इसके चलते समाज समस्याओं के मकड़जाल में फंसता जा रहा है। आवश्यक है स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए हम शराब से दूर रहें और पूर्ण रूप से शाकाहारी बनें और अपने जीवन में सदविचार लाएं सदाचरण करें। तभी हम मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। आज समाज में जो स्थिति दिख रही है वह ठीक नहीं है। अभी हम जय गुरुदेव की बातें सुने तदनुसार आचरण करें तो कलयुग में सतयुग आ जाएगा और सभी इंसान सुखी जीवन व्यतीत करेंगे।
यह कहना है जय गुरुदेव के परमशिष्य व मिशन के संचालक रतनजी महाराज का। वे क्षेत्र की मड़ैली बूढ़नपुर ग्राम पंचायत में जयगुरुदेव संत समागम स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। रतनजी महाराज ने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि जय गुरुदेव के बताए रास्ते पर चलें, उनके विचारों का अनुसरण करें और उसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास करें। आज परिवार हो, समाज हो कहीं भी शांति नहीं है। हर व्यक्ति चाहे वह धनवान हो या निर्धन हो, सभी परेशान हैं। शांति किसी को नहीं है। शांति तभी मिलेगी जब हम सदाचरण सदविचार को अपनाएंगे। शांति से रह सकता है और सभी अपने जीवन को धन्य कर सकते हैं। जितने भी लोग इस संसार में हैं वह सभी शांति तो चाहते हैं परंतु आचरण का शांति के अनुरूप नहीं होता। जय गुरुदेव का नाम जो परमात्मा का नाम है उस नाम का जप करें और जय गुरुदेव के बताए हुए रास्ते पर चलें, तो अपना भी भला करेंगे परिवार का भी भला करेंगे, समाज का भी भला करते हुए राष्ट्र और पूरे विश्व का भला करेंगे। समागम स्थल पर हजारों श्रद्धालु और समर्थक अपने हाथों में जय गुरुदेव नाम परमात्मा का है, कलयुग में सतयुग आ जाएगा का सफेद ध्वज लिए जय गुरुदेव का नाम गुंजायमान कर रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से साथ ही नेपाल देश से आए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग इस समागम को देखने के लिए दूर-दूर से आ रहे हैं।