मऊ में बंधन बैंक के कर्मियों ने 1.70 लाख रुपये हड़पे, तीन बैंक कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज
मऊ में बंधन बैंक के तीन कर्मचारियों पर खाताधारक के पुत्र के साथ 1.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप ...और पढ़ें

मऊ में बंधन बैंक कर्मियों ने हड़पे 1.70 लाख रुपये तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
HighLights
बंधन बैंक के तीन कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप।
खाताधारक के पुत्र से 1.70 लाख रुपये हड़पने का मामला।
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, मऊ। बंधन बैंक के कर्मियों द्वारा खाता धारक के पुत्र के साथ धोखाधड़ी कर 1.70 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने शाखा प्रबंधक, कैशियर और संविदाकर्मी शहर कोतवाली के निजामुद्दीनपुरा निवासी मुकेश कुमार के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
शहर कोतवाली के बड़ी मस्जिद कदीपुरा निवासी ओसैम अजीज की मां का सदर बाजार स्थित बंधन बैंक में खाता है। आरोप लगाया कि शादी व बकरीद त्योहार में करेंसी की आवश्यकता को लेकर 22 मई को दो लाख रुपये का चेक लेकर बैंक पहुंचा। ब्रांच मैनेजर से सत्यापित कराने के बाद कैशियर को चेक दिया। कैशियर ने चेक को डेबिट कर काउंटर के ऊपर धनराशि रख दी गई।
बैंक के संविदाकर्मी ने काउंटर के ऊपर से धनराशि लेने के बाद शाम को करेंसी लेने के लिए बुलाया गया। शाम को बैंक पहुंचने पर संविदाकर्मी ने 30 हजार रुपये की करेंसी दी। शेष 1.70 लाख रुपये की करेंसी दूसरे दिन देने के लिए बुलाया गया। उसके बुलाने के अनुसार बैंक पहुंचने और करेंसी की मांग करने पर टाल मटोल करने लगा।
शाखा प्रबंधक और कैशियर से शिकायत करने पर राशि जल्द मिलने का आश्वासन दिया गया। लगभग एक माह का समय बीत जाने के बाद भी धनराशि वापस नहीं की गई और शिकायत करने पर शाखा प्रबंधक द्वारा गाली देकर भगा दिया गया। संविदाकर्मी के घर जाकर राशि की मांग करने पर भड़क गया और एससी एसटी केस में फसाने की धमकी देने लगा। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
