पूरे दिन गम में डूबा रहा बडा़गांव
घोसी (मऊ) : नगर का बड़ागांव मुहल्ला शनिवार को पूरे दिन गम में डूबा रहा। पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब की बेटी फातिमा जहरा की आज ही के दिन हुई शहादत को खिराजे अकीदत पेश की गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 07:06 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 07:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : नगर का बड़ागांव मुहल्ला शनिवार को पूरे दिन गम में डूबा रहा। पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब की बेटी फातिमा जहरा की आज ही के दिन हुई शहादत को खिराजे अकीदत पेश की गई। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मातमी जुलूस में नगर की सभी अंजुमनों ने नौहा पेश किया एवं मौलाना कामिल, मौलाना तनवीर हैदर, मौलाना मुजाहिर, मौलाना नसीमुल हसन, मौलाना ओरुजल लखनवी एवं मौलाना शफकत तकी सहित अन्य ने तकरीर पेश किया। शनिवार की सुबह नौ बजे मदरसा हुसैनिया से निकला अलम का जुलूस कदीमी रास्तों से होता हुआ शाम पांच बजे के बाद सदर इमाम बारगाह पर तमाम हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें