पिछड़ों का हक सपा में ही सुरक्षित
जासं, मऊ : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महेंद्र चौहान को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव
जासं, मऊ : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता महेंद्र चौहान को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें श्री चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि सपा ही ऐसी पार्टी हैं, जिसमें सभी पिछड़ों का सम्मान सुरक्षित है। समाजवादी पार्टी सभी पिछड़ों का मूल रूप से घर है। कुछ बहके हुए लोग ही गैर दल की बात करते हैं, जिस दिन सभी पिछड़ों में चेतना आ गई उस दिन पिछड़ों का ही राजा होगा। आभार प्रकट करते हुए महेंद्र चौहान ने कहा कि हमारी ना समझी के चलते हमारे नीचे रहने वाले लोग हमारे ऊपर बैठे हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो संघर्ष छेड़ा है पिछड़ा को सम्मान देकर बिखरे व बहके हुए समाज को अपना हक और अधिकार बताने के लिए भेज रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रामहरि चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, अल्ताफ अंसारी, शैलेंद्र यादव साधु, शिवप्रताप यादव, कुद्दूश अंसारी, रामधनी चौहान, रामधनी यादव, सयुस अध्यक्ष अशोक यादव आदि उपस्थित थे।