नकटा व सरायगनेश में निकली जागरूकता रैली
जागरण संवाददाता घोसी (मऊ) शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नकटा एवं प्राथमिक विद्यालय सरायग

जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नकटा एवं प्राथमिक विद्यालय सरायगनेश के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकली। नकटा से निकली मुंगेसर न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान में शामिल कई पाठशालाओं के बच्चों ने कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार और घर-घर विद्या दीप जलाओ, अपने बच्चे सभी पढ़ाओ जैसे नारे लगाते हुए अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी अजब सिंह व बड़रांव के उनके समकक्ष शशिकांत यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली नकटा चौक, इसरी का पुरा, लठिया एवं मुंगेसर होते हुए वापस विद्यालय पहुंचे। इसमें एआरपी राम शिरोमणि, अरविद शर्मा, डा. रामविलास भारती, दयाशंकर यादव, डा. आभा मौर्य, प्रज्ञा राय, प्रियंका सिंह, मनोज राय एवं नृपेंद्र राय शामिल थे। उधर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरायगनेश में स्कूल चलो जागरूकता अभियान सहित विविध आयोजन हुए। बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत गांव के हर पुरवे तक रैली निकाल अभिभावकों को जागरूक किया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बच्चों को खेल-खेल में गूढ ज्ञान देने और सरस भाषा में पठन-पाठन की सीख दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामप्रभाव सिंह, अनीता गोंड़, प्रीती सिंह, नित्या राय, अनीता सिंह, स्तुति चौहान, अरविद चौहान, एके गुप्ता आदि उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।