आशा कार्यकर्ताओं का धरना जारी
जागरण संवाददाता, मऊ : आल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार क
जागरण संवाददाता, मऊ : आल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार को भी आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। जिले के सभी पीएचसी व सीएचसी पर भी नारेबाजी की गई। इस दौरान 18,000 हजार रूपये मानदेय देने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित कई बिदुओं पर चर्चा की गई। कहा गया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को बाध्य होंगी। संगठन की अध्यक्ष संध्या राय ने कहा कि हम अपने हक के लिए सरकार से लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रही है लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। कहा कि कहा कि आशा बहुओं का मुख्य कार्य प्रसव के लिए महिलाओं को चिकित्सालयों तक ले जाना है इसके अलावा टीकाकरण, पल्स पोलियो आदि का कार्य करना है ¨कतु इसके लिए समय से पारिश्रमिक नहीं मिलता है। रम्भा देवी, विनीता, सीता, गीता देवी,लालती सरिता आदि मौजूद थी।