Move to Jagran APP

अन्नपूर्णा बैंक को दिया 10 क्विटल राशन

जासं रतनपुरा (मऊ) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रतनपुरा इकाई ने पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक में सहायतार्थ 10 क्विटल राशन भेंट किया। स्थानीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम नारायण साहू के निर्देशन में व्यापारियों से पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक के लिए राशन एकत्रित किया गया था। इसमें गेहूं आटा चावल साबुन तेल मसाला नमक सब्जी इत्यादि था। इसे एक पिकअप वाहन पर लाद करके अन्नपूर्णा बैंक पुलिस लाइन मऊ के लिए रवाना किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू जिला संगठन मंत्री फतेह बहादुर गुप्त जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य दुर्गेश वर्मा ज्योतिश्वर सिंह झल्लू उपाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्या राहुल मौर्य राजन वर्मा पांचू गोपाल जायसवाल व्यापार मंडल महामंत्री मनीष खरवार भाजपा नेता शेषनाथ राम घनश्याम गुप्ता इत्यादि प्रमुख थे। व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू ने रतनपुरा कस्बा के व्यापारियों द्वारा पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक में भारी सहयोग किए जाने पर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 06:10 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 06:10 PM (IST)
अन्नपूर्णा बैंक को दिया 10 क्विटल राशन
अन्नपूर्णा बैंक को दिया 10 क्विटल राशन

जासं, रतनपुरा (मऊ) : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रतनपुरा इकाई ने पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक में सहायतार्थ 10 क्विटल राशन भेंट किया। स्थानीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम नारायण साहू के निर्देशन में व्यापारियों से पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक के लिए राशन एकत्रित किया गया था। इसमें गेहूं, आटा, चावल, साबुन, तेल, मसाला, नमक, सब्जी इत्यादि था। इसे एक पिकअप वाहन पर लाद करके अन्नपूर्णा बैंक पुलिस लाइन मऊ के लिए रवाना किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू, जिला संगठन मंत्री फतेह बहादुर गुप्त, जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य, दुर्गेश वर्मा, ज्योतिश्वर सिंह झल्लू, उपाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्या, राहुल मौर्य, राजन वर्मा, पांचू गोपाल जायसवाल, व्यापार मंडल महामंत्री मनीष खरवार, भाजपा नेता शेषनाथ राम, घनश्याम गुप्ता इत्यादि प्रमुख थे। व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू ने रतनपुरा कस्बा के व्यापारियों द्वारा पुलिस पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक में भारी सहयोग किए जाने पर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.