Move to Jagran APP

अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक लगाया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए मिठाइयां बांटीं, एक-दूसरे को बधाइयां दीं। कहा कि श्री शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है और लगातार विजय रथ पर सवार अपने अभियान को पूरा करने में लगी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 05:41 PM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 05:41 PM (IST)
अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी
अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर तिलक लगाया और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए मिठाइयां बांटीं, एक-दूसरे को बधाइयां दीं। कहा कि श्री शाह के नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है और लगातार विजय रथ पर सवार अपने अभियान को पूरा करने में लगी हुई है।

loksabha election banner

भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष पंकज मद्धेशिया नेतृत्व ने बुढ़ावर में कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के चित्र पर तिलक लगाकर तथा केक काटा। श्री मद्धेशिया ने कहा कि अमित शाह भाजपा के सेनापति हैं। उनकी अनूठी कार्यशैली से देश के 13 राज्यों में भाजपा की सरकार है और पांच राज्यों में गठबंधन की सरकार है। 1387 विधायक और 330 सांसद हैं। 11 करोड़ कार्यकर्ताओं के चलते भाजपा दुनिया का सबसे बड़ी पार्टी है। श्री शाह जैसा हमें जो मजबूत नेतृत्व मिला है, उनके जैसा प्रतिभावान संगठनकर्ता आज किसी भी राजनीतिक दल में नहीं है। मंडल अध्यक्ष रामअधीन पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्र को सशक्त करने के लिए अपना अविस्मरणीय योगदान दे रहे हैं। इसी तरह क्षेत्र के सरउवा में भी श्री शाह का जन्मदिन मनाया गया। वहां वरुणेश उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय, मिथलेश मौर्य, रमेश मौर्य, सुधाकर राय, बुधिराम, मोती चौहान सुधांशु मोहन पांडेय आदि थे। क्षेत्र के पतजीवा, तारनपुर, कादीपुर, फरसरा खुर्द, गोंठा, कोरौली, सहित आदि गांवों में भी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिन मनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.