विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अर्नब तूफान बना आपदा में लूट का अवसर, मऊ में भारी बार‍िश के बीच 5455 श्रमिकों की फर्जी उपस्थिति‍ दर्ज कर डाली

By Jaiprakash Nishad Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 05 Oct 2026 07:12 PM (IST)

मऊ में चक्रवाती तूफान के दौरान भारी बारिश के बावजूद 5,455 श्रमिकों की फर्जी उपस्थिति दर्ज कर पौधारोपण और मिट्टी ...और पढ़ें

मऊ में बारिश के बीच 5455 श्रमिकों की फर्जी हाजिरी, आपदा में लूट का अवसर।

मऊ में बारिश के बीच 5455 श्रमिकों की फर्जी हाजिरी, आपदा में लूट का अवसर।

HighLights

  1. मऊ में चक्रवाती तूफान के दौरान फर्जी हाजिरी दर्ज हुई।

  2. 5,455 श्रमिकों की उपस्थिति में धांधली का मामला सामने आया।

  3. नौ ब्लॉकों के एपीओ को विभाग ने नोटिस जारी किया।

जागरण संवाददाता, मऊ। पिछले महीने चक्रवाती तूफान के दौरान हुई मुसलाधार बारिश में पौधारोपण और मिट्टी कार्य दिखाकर श्रमिकों की उपस्थित में फर्जीवाड़ा करने वाले ग्राम पंचायतों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विभाग की तरफ से नौ ब्लाकों के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके आधार पर विभाग की तरफ से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिले में चक्रवाती तूफान का असर 25 से 27 सितंबर तक रहा और 60 मिलीमीटर बारिश हुई। इस दौरान घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया था। प्रशासन द्वारा स्कूलों को भी बंद करना पड़ा था। ग्राम पंचायतों ने तूफान और मुसलाधार बारिश के बीच 5,455 श्रमिकों की फर्जी तरीके से उपस्थित दर्ज कर मस्टररोल निकाल दिया गया।

फर्जी उपस्थित दर्ज कर मस्टररोल निकालने की खबर जागरण ने 4 अक्टूबर को पेज नंबर पांच पर शीर्षक बारिश में भी पोर्टल पर 3005 श्रमिकों की बनाई गई हाजिरी और 5 अक्टूबर को पेज नंबर तीन पर शीर्षक वर्षा में भी पौधारोपण के नाम पर श्रमिकों की हाजिरी में फर्जीवाड़ा की खबर प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेकर उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय द्वारा नोटिस जारी किया गया है।

ग्राम पंचायतों द्वारा 25 सितंबर को 17 मिलीमीटर बारिश के दौरान 1990 श्रमिकों की उपस्थित, 26 सितंबर को 11 मिलीमीटर बारिश के दौरान 1,015 श्रमिकों की उपस्थिति और 27 सितंबर को 32 मिलीमीटर बारिश के दौरान 2,450 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई थी।

बारिश के दौरान ग्राम पंचायतों में कार्य कराने पर सभी ब्लाकों के एपीओ को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने पर उसकी जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

-

राजीव कुमार, उपायुक्त श्रम रोजगार