भागवत कथा सुनने मात्र से कट जाते सारे पाप
मंसाराम ब्रह्मधाम बहादुरपुर में चल रही संगीतमय श्रीमछ्वागवत कथा के सातवें दिन सोमवार की शाम श्री कृष्णा जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई।
फोटो-18-जागरण संवाददाता, रामपुर बेलौली (मऊ) : मंसाराम ब्रह्मधाम बहादुरपुर में चल रही संगीतमय श्रीमछ्वागवत कथा के सातवें दिन सोमवार की शाम श्री कृष्णा जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। श्रीकृष्ण जन्म होते ही कारागार के फाटक खुलने के साथ वासुदेव के हाथ की हथकड़ी खुल गई। सभी द्वारपाल सो गए देवताओं ने भगवान की स्तुति कर खुशियां मनाई।
वृंदावन धाम के कथावाचक चंद्रप्रकाश ठाकुर ने कहा कि भगवान के जन्मोत्सव की लीला श्रवण करने से जीवन के समस्त पाप कट जाते हैं। जमुना पार कर नंदगांव पहुंचाने के लिए वासुदेव भगवान कृष्ण को लेकर चल पड़े। जमुना में कदम रखते ही नदी उफना गई एवं भगवान के चरण छूने के बाद वह फिर सामान्य हो गई। आसमान में घनघोर घटा छाई हुई थी एवं बारिश होने पर स्वयं नाग देवता ने अपने फन का छाता बनाकर भगवान को बचाया। भगवान को भोग लगाया गया। कहा कि योगीराज भगवान श्री कृष्ण की अवतार कथा को सुनने से जातक के दोष भी समाप्त हो जाते हैं। महंत फलाहारी बाबा, अभय यादव, विपिन तिवारी प्रधान, सभापति तिवारी, मनोज तिवारी, गिरीश यादव, अनिल कुमार तिवारी गुड्डू, निर्भय, अजय कुमार त्रिपाठी, सिटू, जयराम यादव, चंद्रभान गोंड आदि मौजूद थे।