जुलूस निकाल एआइएमआइएम ने जताया विरोध
स्थानीय नगर में शुक्रवार को आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन ने नागरिक संशोधन बिल के विरोध में जुलूस निकाला। बारिश के बीच एआइएमआइएम ने मधुबन मोड़ से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला।
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 08:52 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:11 AM (IST)
जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ) : स्थानीय नगर में शुक्रवार को आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन ने नागरिक संशोधन बिल के विरोध में जुलूस निकाला।
बारिश के बीच एआइएमआइएम ने मधुबन मोड़ से तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष (यूथ) फैज अहमद ने इस बिल को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक बताया। कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। यह बिल एक समुदाय विशेष के खिलाफ है। जुलूस में इस्लामुलाह, तबरेज, अरमान, गुफरान,शाहिद नेसार, आकिब, नन्हें खान, सैफ, मोहम्मद सगीर सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें