विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में निलंबित कोटा बहाल होने पर क्षुब्ध युवक पानी की टंकी पर चढा, प्रशासन के हाथ पांव फूले

By Jaiprakash Nishad Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 20 Aug 2026 06:46 PM (IST)

मऊ के दोहरीघाट में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया, निलंबित कोटे की दुकान को बिना जांच बहाल ...और पढ़ें

मऊ में कोटे की दुकान बहाली पर युवक का अनोखा विरोध, पानी की टंकी पर चढ़कर की जांच की मांग।

मऊ में कोटे की दुकान बहाली पर युवक का अनोखा विरोध, पानी की टंकी पर चढ़कर की जांच की मांग।

HighLights

  1. युवक हिमांशु चौहान पानी की टंकी पर चढ़ा।

  2. निलंबित कोटे की दुकान बहाली का विरोध किया।

  3. निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर तीन घंटे बाद उतरा।

जागरण संवाददाता, दोहरीघाट (मऊ)। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में स्थित पानी की टंकी पर गुरुवार को दिन एक युवक चढ़ गया। उसने कोटे की निलंबित दुकान बिना जांच के बहाल किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। तहसीलदार एवं पूर्ति निरीक्षक के समझाने के बाद लगभग तीन घंटे बाद वह टंकी से नीचे उतरा।

इस दौरान माैके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। युवक दो दिन पूर्व घोसी में गांधी प्रतिमा के पास बैठकर धरना दिया था। टंकी पर चढ़ा दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के तारनपुर निवासी हिमांशु चौहान का आरोप है कि गांव के प्रधान के भाई की पत्नी के नाम कोटा आवंटित है। आरोप लगाया कि घटतौली एवं भ्रष्टाचार की वीडियो बनाकर शिकायत की गई थी।

इसके बाद कोटा निलंबित कर दिया गया। आरोप लगाया कि किसी के दबाव बिना जांच किए कोटे की दुकान को बहाल कर दिया गया। कहा कि अगर कोटेदार के खिलाफ निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो जान दे दूंगा। तहसीलदार अनीश काैमार व पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार ने आश्वासन दिया कि अपना बयान दर्ज कराइए। मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। तहसीलदार के समझाने के बाद वह टंकी से नीचे उतरा।