प्रशासनिक तैयारी पूरी, मतदान आज
जनपद के घोसी विकास खंड की मानिकपुर असना दोहरीघाट की रसूलपुर इमामुद्दीनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर उपचुनाव होना है। इसी प्रकार बडरांव ब्लाक के दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी उपचुनाव शनिवार को होगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को संबंधित क्षेत्रों के लिए पोलिग पार्टियां व सुरक्षा बल रवाना हो गए। शनिवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतगणना आठ जुलाई को होगी।
जागरण संवाददाता, मऊ : जनपद के घोसी विकास खंड की मानिकपुर असना, दोहरीघाट की रसूलपुर इमामुद्दीनपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर उपचुनाव होना है। इसी प्रकार बडरांव ब्लाक के दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भी उपचुनाव शनिवार को होगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को संबंधित क्षेत्रों के लिए पोलिग पार्टियां व सुरक्षा बल रवाना हो गए। शनिवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतगणना आठ जुलाई को होगी।
बोझी संवाददाता के अनुसार ब्लाक बड़रांव अंतर्गत क्षेत्र पंचायत के दो वार्डों में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। मतदान की तैयारी पूरी हो गई है। मतदान कराने हेतु पांच पार्टी बनाई गई हैं। दो पार्टी रामपुर व तीन पार्टी पीवाताल में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव कराएगी। यह जानकारी देते हुए एडीओ पंचायत अखिलेश मल्ल ने बताया कि तीन वार्डो के रिक्त पदों पर दाखिल सभी पर्चे जांचोपरांत सही पाए जाने व एक भी पर्चा वापस न होने की दशा में दो वार्डो में चुनाव होगा। वहीं वार्ड नंबर 86 बनियापार में मात्र एक पर्चा दाखिल होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन पहले ही तय हो गया है। साथ ही ग्राम पंचायतों में रिक्त सदस्य पदों पर किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया है।