Move to Jagran APP

लगातार हो रही बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क

???? ??? ??? ????? ?? ?????? ?? ??? ????? ?? ???? ???? ??? ?? ????? ?? ?????? ??? ???? ?? ????? ?? ??? ?? ???? ???? ??????? ?????? ??? ???? ????? ???? ?????? ?? ??? ??? ????? ?? ??????? ?????? ??? ????? ??? ??? ??? ??? ?? ?????? ?? ??? ?? ???? ????? ??? ?? ???? ???? ?? ????? ?? ??? ???? ???? ??????? ?? ???? ?????? ??????? ?? ?? ???? ?? ?????? ?? ??? ????? ?? ???? ?? ???? ?? ???? ?????? ?? ??????????? ?? ????? ?? ????? ?????

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 08:24 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 06:24 AM (IST)
लगातार हो रही बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क
लगातार हो रही बारिश को लेकर प्रशासन सतर्क

जागरण संवाददाता, मऊ : जनपद में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते तमसा नदी और घाघरा के जलस्तर में तेजी से इजाफा हो रहा है। घाघरा के तटवर्ती इलाकों में खेतों में लगी फसल डूब का बर्बाद हो रही है। जिला प्रशासन से लेकर पालिका प्रशासन तक इस आपदा से निपटने के लिए सतर्क है ताकि आम आदमी को किसी प्रकार के दुश्वारियों का सामना ना उठाना पड़े। शनिवार की दोपहर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने तमसा नदी के तट पर नदी के कटान और जल स्तर को लेकर जायजा लिया। साथ ही उन्होंने विभागों को आपदा प्रबंधन के लिए मुकम्मल तैयारी रखने का आदेश दिया। पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी ने तमसा नदी में लगातार बढ़ रहे पानी की सूचना पर बंधे का दौरा किया। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखा उन्होंने शहर के तरफ से नदी में गिरने वाले नालों पर नदी के बढ़े जलस्तर को देखा और पालिका प्रशासन को तैयार रहने का आदेश दिया।

loksabha election banner

कहा कि पालिका कर्मचारी नदी पर नजर बनाए रखें। हर एक घंटे पर पानी के बढ़ाव का जायजा लेते रहे जैसे ही पानी नालों के पास पहुंचे रेग्युलेटर को बंदकर जनरेटर लगाकर शहर का पानी पाइप द्वारा नदी में पहुंचाने का इंतजाम रखे। ताकि शहरियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.