Move to Jagran APP

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतरा प्रशासन

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : अगर हौसला बुलंद हो तो बूंद-बूंद से तालाब भरा जा सकता है। इसक

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 10:46 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 10:46 PM (IST)
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतरा प्रशासन
केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद में उतरा प्रशासन

जागरण संवाददाता, मधुबन (मऊ) : अगर हौसला बुलंद हो तो बूंद-बूंद से तालाब भरा जा सकता है। इसको चरितार्थ किया है शहीद अक्षयबर मल्ल महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने। उन्होंने उपजिलाधिकारी निरंकार ¨सह के नेतृत्व मे स्थानीय बाजार मे सोमवार को केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ चंदा एकत्रित किया।

loksabha election banner

स्थानीय बाजार में सोमवार को शहीद अक्षयबर मल्ल महिला महाविद्यालय की छात्राओं संग प्राचार्य सुनीता मल्ल, धीरेंद्र मल्ल, एसडीएम निरंकार ¨सह, अभिषेक ¨सह केरल बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ चंदा एकत्रित किया। हाथों मे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगो को मदद के लिए जागरूक किया तो बाजार के दुकानदारों व नागरिकों ने भी बढ़-चढ़ कर इसमें भागीदारी किया। वहीं परदहा जमीन परदहा के प्रधान संतोष यादव के नेतृत्व मे युवा शक्ति संगठन के लोगों ने चंदा जुटाया। दुबारी मे शिक्षा संस्थान इंटर कालेज के अध्यापकों व बच्चों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चंदा एकत्रित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.