Move to Jagran APP

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन से आम जनमानस में खुशी की लहर

जागरण संवाददाता वलीदपुर (मऊ) लगभग 500 वर्षों के विशाल समय अंतराल के बाद एक बार फिर मय

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 05:43 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 05:43 PM (IST)
श्रीराम मंदिर भूमि पूजन से आम जनमानस में खुशी की लहर
श्रीराम मंदिर भूमि पूजन से आम जनमानस में खुशी की लहर

जागरण संवाददाता, वलीदपुर (मऊ) : लगभग 500 वर्षों के विशाल समय अंतराल के बाद एक बार फिर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी महाराज को अपने नवनिर्मित मूल स्थान स्थायित्व प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विधि-विधान पूर्वक बुधवार को इसका शिलान्यास किए जाने के बाद आम जनमानस में खुशी की लहर है। लोग पीएम के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान टीवी से चिपके रहे। जगह-जगह लोगों ने दीप जलाकर उत्सव के रूप में मनाया।

loksabha election banner

मंदिर आंदोलन में कार सेवक आंदोलनकारी भाजपा नेता व समाजसेवी पप्पू सिंह बताते हैं कि आप उस समय अपने लगभग 50 मित्रों के साथ कार सेवक के रूप में अयोध्या गए थे। लौटते समय उन्हें फैजाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। एक इंटरमीडिएट कॉलेज में कई दिनों तक रखा गया था। इसी क्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम में शाखा प्रबंधक के रूप में कार्यरत डा. संजय सिंह अपने अनुभव को बताते हैं कि जैसे ही अपने गांव कोलौरा के 20-25 लोगों के साथ कार सेवक के रूप में अयोध्या के लिए प्रस्थान किए, तब तक पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर मे निर्मित अस्थाई जेलों में उन्हें और उनके साथियों को करीब 15 दिनों तक बंद रखा गया। अब उस दिन का प्रयास सार्थक हो रहा है। सदर कानूनगो विजेंद्र सिंह बताते हैं कि अपने अनेक साथियों के साथ कार सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिए थे। आज भूमि पूजन होने से खुशी का ठिकाना नहीं है। संजय तिवारी ने बताया कि अभी अपने गांव सुरहुरपुर से 50 की संख्या में ग्रामीणों को लेकर पैदल ही अयोध्या चले गए। खेतों में बगीचों में छिपते-छिपाते पहुंच ही गए। सैकड़ों वर्षों की तपस्या और संघर्षों का परिणाम आज फलीभूत हो गया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कलयुग में साक्षात त्रेता युग का पदार्पण हो चुका है। पूरी दुनिया, पूरा संसार राम नाम से ओतप्रोत है। क्षेत्र के नरसिंह नारायण सिंह, राजेश सिंह, धनंजय सिंह, विश्वजीत सिंह, रमेन्द्र प्रताप सिंह, रमेश सिंह, अमित दास बप्पा, संजीव सिंह ने कहा कि अब देश में रामराज्य स्थापित हो गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.