मऊ में पति की मौत के बाद जेठ ने बेटे से शादी कराकर हड़प लिया आठ लाख, तीन लोगों पर केस दर्ज
मऊ में पति की मलेशिया में मौत के बाद मिले मुआवजे के 8 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पत्नी ...और पढ़ें

मऊ में पति की मौत के बाद मुआवजे के 8 लाख हड़पे, जेठ-जेठानी और बेटे पर केस दर्ज।
HighLights
पति की मलेशिया में मौत के बाद मुआवजा हड़पा।
जेठ, जेठानी और बेटे पर केस दर्ज हुआ।
जबरन शादी और संपत्ति हड़पने का भी आरोप।
जागरण संवाददाता, मऊ। मलेशिया में पति की मौत के बाद कंपनी से मुआवजे के तौर पर मिले आठ लाख रुपये हड़पने के मामले में पत्नी ने जेठ, जेठानी सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कराया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने के बाद सरायलखंसी पुलिस ने जेठ रामविलास, जेठानी रिंकू देवी और बेटे विशाल सैनी के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
बिहार के सिवान जिले के जयजोर गांव निवासी किरन कुमारी का विवाह 16 अप्रैल 2022 को सरायलखंसी थाना के खालिसपुर अदरी निवासी उमा सैनी के साथ हुआ था। वह मलेशिया की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे और छह मार्च 2026 को हार्ट अटैक से मौत हो गई।
मलेशिया की कंपनी ने आठ लाख रुपये का मुआवजा दिया। आरोप लगाया कि मुआवजे की धनराशि जेठ, जेठानी और उनके बेटे ने रख ली। पूछने पर किसी प्रकार का मुआवजा मिलने से इन्कार कर दिया।
आरोप लगाया कि पति की मौत के बाद ससुराल में रहने के दौरान नशीली दवा खिलाकर इच्छा के विरुद्ध जेठ ने अपने बेटे विशाल सैनी से शादी करा दी और मृतक पति के नाम की सारी संपत्ति भी हड़प ली। पीड़िता द्वारा मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने के बाद पुलिस तीनों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
