विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में देर रात सगे भाइयों में नशे में मारपीट, स‍िर में गंभीर चोट लगने से छोटे भाई की मौत

By Jaiprakash Nishad Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 28 Aug 2026 03:41 PM (IST)

मऊ के चकजाफरी गांव में नशे की हालत में दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में छोटे भाई दिनेश ...और पढ़ें

मऊ में नशे में धुत भाइयों की लड़ाई में छोटे भाई की मौत, बड़े पर गैर इरादतन हत्या का केस।

मऊ में नशे में धुत भाइयों की लड़ाई में छोटे भाई की मौत, बड़े पर गैर इरादतन हत्या का केस।

HighLights

  1. मऊ में नशे में दो सगे भाइयों में मारपीट हुई।

  2. छोटे भाई दिनेश राजभर की सिर में चोट से मौत।

  3. बड़े भाई राजेश पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज।

जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना/करहां (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के चकजाफरी गांव में गुरुवार की देर रात नशे की हालत में दो सगे भाइयों के बीच हुई जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में छोटे भाई की मौत हो गई। इस मामले में मां की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

चकजाफरी गांव निवासी 38 वर्षीय राजेश राजभर और उसका छोटा भाई 35 वर्षीय दिनेश राजभर गुरुवार रात नशे की हालत में किसी बात को लेकर आपस में तू-तू, मैं-मैं कर रहे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। दोनों में मारपीट होने लगी। इसी दौरान छोटे भाई दिनेश के सिर में संघातिक चोट लग गई। इससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मां उषा देवी को शुक्रवार की सुबह हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने राजेश राजभर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी तरफ गांव में चर्चा ही कि बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की है।

हालांकि पुलिस ने फिलहाल हत्या की बात से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों ने रात में नशे की हालत में आपस में मारपीट की थी। इसमें दिनेश को चोट लगी और देर रात उसकी मौत हो गई। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। गैराइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।