श्रमिकों के खाते में पहुंची 1.50 करोड़ धनराशि
जागरण संवाददाता मऊ कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की तरफ से श्रमिकों को उपलब्ध क
जागरण संवाददाता, मऊ : कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन की तरफ से श्रमिकों को उपलब्ध कराई जा रही आर्थिक सहायता के तहत अब तक 1.50 करोड़ की धनराशि उनके खाते में भेजी जा चुकी है। पहली किश्त 8133 व दूसरी किश्त 7275 श्रमिकों को भेजी गई है। 858 श्रमिकों की दूसरी किश्त की धनराशि विभिन्न कारणों की वजह से रोकी गई है। इसकी पड़ताल की जा रही है। बाद में यह धनराशि भी भेज दी जाएगी।
जनपद में कुल 32000 पंजीकृत श्रमिक हैं। इसामें से मात्र 8512 श्रमिकों ने अपना नवीनीकरण कराया है। ऐसे में इन्हीं को धनराशि भेजी जा रही है। कोरोना काल में घोषिति किए गए लॉकडाउन में तमाम श्रमिकों का कारोबार ठप हो गया। मनरेगा मजदूरों को रोटी के लाले पड़ गए। प्रवासी श्रमिकों को भी वापस अपने घर लौटना पड़ा। ऐसे में सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को लगातार निश्शुल्क खाद्यान्न जहां दे रही हैं वहीं रजिस्टर्ड श्रमिकों को 1000 रुपये मासिक दिया जा रहा है। ऐसे में श्रमिकों को काफी राहत मिली है। उनके खाते में धनराशि भेज दी गई है। जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि जिन श्रमिकों के खाते में धनराशि नहीं पहुंच रही है वह उनसे संपर्क कर सकते हैं। नवीनीकरण वाले सभी श्रमिकों के खाते में दो किश्त धनराशि भेजी जा चुकी है।