मुहम्मदाबाद गोहना में बनाए गए 10 धान क्रय केंद्र
धान खरीद के लिए प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। स्थानीय तहसील अंतर्गत कुल 10 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसे लेकर क्रय केंद्र के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।
जागरण संवाददाता, मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : धान खरीद के लिए प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। स्थानीय तहसील अंतर्गत कुल 10 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसे लेकर क्रय केंद्र के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि सुबह 9 से सायंकाल 5 बजे तक अपने धान क्रय केंद्र को खोले रखें। जांच के दौरान अगर कोई भी क्रय केंद्र बंद पाया गया तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय तहसील अंतर्गत धान क्रय केंद्र की संख्या जिसमें हाट शाखा मुहम्मदाबाद गोहना, साधन सहकारी समिति बारा, साधन सहकारी समिति नगपुर करहां, साधन सहकारी समिति बरहदपुर बनियापार, हाट शाखा चिरैयाकोट, डीसीएफ खुरहट, डीसीएफ रानीपुर, साधन सहकारी समिति धर्मसीपुर, साधन सहकारी समिति सरसेना, साधन सहकारी समिति खिरिया इन समितियों को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। वरिष्ठ हाट निरीक्षक मुहम्मदाबाद गोहना अनुपमा त्रिपाठी का कहना है कि तहसीलदार मुहम्मदाबाद संजीव कुमार यादव द्वारा निरीक्षण के दौरान सभी संसाधन जिसमें कांटा, त्रिपाल, पानी, छाया आदि सभी उपकरण मौजूद पाए गए। इसे देखकर तहसीलदार ने यह कहा कि इसी तरह सभी क्रय केंद्र पर यह सभी सुविधा रहे तो किसानों को किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होंगी। वहीं सुश्री त्रिपाठी ने किसानों से अपील किया है कि आप अपने निर्धारित क्रय केंद्र पर पहुंचकर पंजीकरण के पश्चात टोकन ले लें। इससे आपको अपना धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होंगी। जबकि सरकार द्वारा 18, 15 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीद का रेट निर्धारित है।