मथुरा नाव हादसा: भजन गायक लवी बहल के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मां-भाई समेत आठ सगे-संबंधी की मौत
वृंदावन की धार्मिक यात्रा पर आए परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मथुरा। यमुना मोटरबोट हादसे ने एक परिवार की पूरी दुनिया उजाड़ दी। हादसे में लुधियाना के जगराओं निवासी भजन गायक की मां-भाई समेत आठ सगे-संबंधी की मृत्यु हो गई। यमुना में डूबा एक रिश्तेदार लापता है। इससे स्वजन और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।
मरने वालों में चाचा-चाची, मां-बेटा और बुआ व फूफा शामिल
जगराओं के भजन गायक लवी बहल अपने साथी भजन गायक यशू बजाज के साथ श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन आए थे। इस हादसे में लवी बहल की मां कविता बहल, भाई मधुर बहल की भी मृत्यु हो गई। दोनों के शव शुक्रवार को ही यमुना से निकाल लिए गए थे। इसके अलावा चाचा चरनजीत, चरनजीत की पत्नी पिंकी बहल, मधुर की बुआ आशा मिड्ढा, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा रिंकेश गुलाटी शामिल हैं।
एक साथ तीन दिन की धार्मिक यात्रा में आए थे सभी
शनिवार को यमुुना में मृत मिले माणिक टंडन भी लवी के मौसी के बेटे थे, जबकि लापता पंकज मल्होत्रा भी उनकी मौसी के बेटे हैं। यह पूरा परिवार धार्मिक यात्रा पर वृंदावन आया था। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि आस्था की यह यात्रा एक ही झटके में मातम में बदल जाएगी।
परिवार के सदस्य एक-दूसरे को बचाने की कोशिश करते रहे
नाविकों ने बताया कि मोटरबोट पलटते ही परिवार के सदस्य एक-दूसरे को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन तेज बहाव और अफरा-तफरी के बीच कई लोग पानी में समा गए। जब शवों की पहचान हुई तो अस्पताल परिसर में स्वजन की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा।
मृतक व लापता की सूची, ये हैं 11 मृतक
मरने वालों में पिंकी बहल, उनके पति चरनजीत निवासी जगराओं लुधियाना, आशा मिड्ढा पत्नी अर्जुन मिड्ढा शिवानी हिसार, कविता रानी, उनका बेटा मधुर बहल निवासी जगराओं, मीनू बंसल फेस-टू डूंगरी लुधियाना,अंजू गुलाटी और उनके पति रिंकेश गुलाटी डूंगरी, लुधियाना, ईशान कटारिया जगराओं और सपना हंस लुधियाना, माणिक टंडन, अबोहर, फाजििल्का की मृत्यु हो गई।
ये पांच लापता
पंकज मल्होत्रा, रिषभ शर्मा, यश भल्ला और मोनिका, डिंकी बंसल।
यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसा: 20 मोटरबोट लेकर फिर यमुना में उतरे गोताखोर, सात श्रद्धालु अब भी लापता; 10 शव पंजाब भेजे
यह भी पढ़ें- मथुरा नाव हादसा: राधे-राधे की भक्ति में डूबे थे पंजाब के श्रद्धालु, तभी एक पल में मचने लगी चीख-पुकार
