मथुरा पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर भटकी नोएडा की युवती को बचाया, परिवार से कराया मिलन
यमुना एक्सप्रेसवे पर रास्ता भटकी नोएडा की 21 वर्षीय युवती को मथुरा पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल बचाया। ...और पढ़ें

AI जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
HighLights
यमुना एक्सप्रेसवे पर 21 वर्षीय युवती रास्ता भटक गई।
मिशन शक्ति टीम ने युवती को सकुशल रेस्क्यू किया।
जागरण संवाददाता, मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक 21 वर्षीय युवती को पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर उसके परिवार से मिलाया। युवती पिछले कई महीनों से नोएडा के सेक्टर-70 में नौकरी कर रही थी और एक दोस्त से मिलने निकली थी। दोस्त से न मिलने के कारण वह रास्ता भटक गई।
रात नौ बजे नौहझील की मोबाइल पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी उन्हें एक्सप्रेसवे पर एक परेशान युवती अकेले खड़े दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत की और उसकी स्थिति का पता लगाया। युवती ने बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने आई थी, लेकिन रास्ता भटक गई।
पुलिस ने युवती को नौहझील थाने के मिशन शक्ति केंद्र पहुंचाया, जहां महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी काउंसलिंग की। जानकारी जुटाने के बाद स्वजन को बुलाया गया। थाने पहुंचने पर पुलिस ने युवती को उनके सिपुर्द करने से पहले पूरे मामले को समझा। इस दौरान युवती और उसके परिवार के बीच चल रहे विवाद की जानकारी भी सामने आई।
सीओ मांट अमरनाथ सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर काउंसलिंग की और गलतफहमियां दूर करने का प्रयास किया। काउंसलिंग के बाद परिवार में स्थिति सामान्य हुई, और युवती को उसके स्वजन के सिपुर्द कर दिया गया।
