Move to Jagran APP

यमुना आरती को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ब्रह्मांड घाट पर यमुना की नित्य आरती का हुआ शुभारंभ, कई संत जुटे, हुआ चुनरी मनोरथ

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 11:55 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 11:55 PM (IST)
यमुना आरती को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
यमुना आरती को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जागरण संवाददाता, मथुरा: बुधवार को ब्रह्मांड घाट पर बेहद विहंगम नजारा था। घाट पर कई संतों का समागम था और कलकल करती यमुना की शाम को हजारों दीपों से आरती हो रही थी। जीवनदायनी का चुनरी मनोरथ हो रहा था। इस दौरान श्रद्धाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

loksabha election banner

उदासीन का‌िर्ष्ण आश्रम रमणरेती महावन के संत गुरू शरणानंद महाराज द्वारा ब्रह्मांड घाट पर आयोजित यमुना की नित्य आरती शुभारंभ समारोह में कई संत जुटे थे। सबसे पहले संतों ने यमुना पर अपने विचार रखे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसके बाद शुरू हुआ घाट पर यमुना मां की आरती का सिलसिला। गुरू शरणानंद, बाबा रामदेव, रमेश भाई ओझा, स्वामी अवधेशानंद गिरी, मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्रदास, चिन्मयानंद मुनि, पुंडरीक गोस्वामी ज्ञानानंद आदि संतो के अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, विधायक ठा. का¨रदा ¨सह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने आरती उतारी। लगभग आधे घंटे तक चली इस आरती कार्यक्रम के बीच यमुना दुल्हन की भांति दिख रही थी। इस दौरान मां यमुना को काफी लंबी चुनरी भी ओढ़ाई गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.