Move to Jagran APP

हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली..

संवाद सहयोगी मथुरा पिछले कई दिनों से करवा चौथ की बाट जोह रही महिलाओं के चेहरों प

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 03:17 AM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 03:17 AM (IST)
हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली..
हाथों में पूजा की थाली, आई रात सुहागों वाली..

संवाद सहयोगी, मथुरा : पिछले कई दिनों से करवा चौथ की बाट जोह रही महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आ रही है। करवा चौथ पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के मुख्य बाजारों में खरीदारी को महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूजन सामग्री, करवे कैलेंडर की खूब बिक्री हुई। आभूषण, साड़ी शोरूम व साज-श्रृंगार की दुकानें सुबह आठ बजे से ही खुल गई थी, जो देर रात तक खुली रहीं। वहीं संकरे मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति उत्पन्न होती देखी गई।

loksabha election banner

पति की दीर्घायु को रखा जाने वाला करवा चौथ पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। शाम को चंद्रमा को अ‌र्घ्य देने के बाद व्रत खोलेंगी। शनिवार को सुबह से ही सुहागिनें व नवविवाहित महिलाएं खरीदारी करने को बाजार में निकल पड़ीं। साड़ी दुकानें हो या कास्मेटिक की दुकानें। हर ओर महिलाओं की भीड़ देखी गई। कास्मेटिक से लेकर पूजा का सामान बेचने वाले दुकानदार, कपड़ा व्यापारी से लेकर मेहंदी लगाने वाले तक इस त्योहार पर खुश दिखाई दिए। आखिरी दिन होने के चलते महिलाओं ने अपनी सास को उपहार में देने को कपड़े भी खरीदे। देर रात तक शहर के सभी बाजार गुलजार नजर आए। इस दौरान होली गेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, घीया मंडी, कृष्णा नगर आदि क्षेत्रों में कई बार जाम की भी स्थिति उत्पन्न हुई। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया।

पति भी रखेंगे जीवन संगिनी के लिए व्रत--

हर बार की तरह इस बार भी कई पति अपनी पत्नियों के साथ स्वयं भी करवा चौथ का व्रत रखेंगे। करवाचौथ पर्व पर मुनाफे की चाह में ई-कामर्स वेबसाइट पर भी कई आफर लांच किए गए हैं। महिलाएं वेबसाइट से पूजा थाली, करवा, चलनी आदि मंगा रही ंहै। वहीं पतियों ने भी पत्नियों के लिए सरप्राइज गिफ्ट प्लान किया है।

8.07 बजे होगा चंद्रोदय--

चंद्रोदय रात करीब 8.07 बजे होगा। पूजा का समय भी शाम 5.43 बजे से शुरू हो जाएगा। श्रीमद् भागवतकथा आयोजन समिति के संस्थापक अमित भारद्वाज ने बताया कि चंद्रोदय रात 8.07 बजे के करीब होगा। पूजा शाम 5.43 बजे से शाम 7.18 बजे तक कर सकती हैं। वहीं ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता ने बताया कि पूजन के लिए शाम 6.55 से रात 8.11 बजे तक बहुत ही शुभ मुहूर्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.