Move to Jagran APP

पृथ्वी के संरक्षण को पर्यावरण रखना होगा सुरक्षित

पृथ्वी दिवस पर संस्थाओं ने बांटी तुलसी पौध

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 12:38 AM (IST)Updated: Tue, 23 Apr 2019 06:27 AM (IST)
पृथ्वी के संरक्षण को पर्यावरण रखना होगा सुरक्षित
पृथ्वी के संरक्षण को पर्यावरण रखना होगा सुरक्षित

वृंदावन, जासं। विश्व पृथ्वी दिवस पर तीर्थनगरी में सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने संगोष्ठी आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। लोगों ने पौधरोपित कर पृथ्वी को सजाने का भी संकल्प लिया।

loksabha election banner

आनंदवाटिका स्थित सनातन संस्कार धाम में आध्यात्म रक्षा मंच ने विश्व पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी हुई। इसमें संयोजक बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा पृथ्वी हमारी माता है। हमें प्रदूषण से बचाकर हराभरा बनाना होगा। रामविलास चतुर्वेदी ने कहा वृक्ष लगाने के साथ पक्षियों के लिए दाना-पानी भी रखा जाना चाहिए। पदाधिकारियों ने तुलसी पौध का वितरण किया तथा पक्षियों के पीने के लिए जल रखा गया। डॉ. देवेंद्र चैतन्य, अंकित शर्मा, मदनमोहन बनर्जी, आलोक बंसल, दामोदर शरण शास्त्री, गोकुलचंद्र गोस्वामी, गिर्राजशरण शर्मा, आचार्य बद्रीश, रामबाबू शर्मा, रमेशचंद्र गौतम, कपिल पांडे, महेश शर्मा, लकुटी गुरु, गोविद सिंह मौजूद रहे।

ब्राह्माण महासभा ने किशोरवन में पृथ्वी दिवस पर संगोष्ठी में कपिलदेव उपाध्याय ने कहा ब्रज में वन संस्कृति की स्थापना हुई। ब्रज के 12 वन तथा उपवन इसके प्रमाण हैं। घनश्याम किशोर गोस्वामी, जयकिशोर गोस्वामी ने कहा ब्रज को वन संस्कृति का पर्याय माना गया है। निगम पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने कहा वृंदावन की परिक्रमा में हरियाली के साथ मंदिरों में भी बगीचे संरक्षित होने चाहिए। डॉ. मनोजमोहन शास्त्री, डॉ. केशवाचार्य, चंद्रलाल शर्मा ने भी विचार रखे। दयाशंकर शर्मा, सुरेशचंद्र शर्मा, राजू द्विवेदी, जगदीश नीलम, योगेश द्विवेदी, ब्रजमोहन खांडल, राजेशचंद्र शर्मा, श्रीकृष्ण सरस, कृष्णनारायण ब्रजवासी, गोविद पचौरी, राजेंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।

हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय में पृथ्वी दिवस पर छात्राओं रीता पाल, मानसी, वृंदा ने काव्य पाठ किया। नित्याशा, नंदिनी, श्रद्धा, नेत्रा, काव्या गोयल ने एकांकी नाटक प्रस्तुत कर पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्या डॉ. अंजू सूद ने कहा पृथ्वी दिवस का महत्व मानवता के संरक्षण के लिए जरूरी है। अर्चना यादव, स्वीटी कुलश्रेष्ठ, महुआ सरकार, यमुना देवी, पदमनाभ गोस्वामी, बांकेबिहारी शर्मा, रेखा माहेश्वरी, केएम अग्रवाल समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.