Move to Jagran APP

आधी आबादी पीछे रह जाती वोट करने में

वर्ष 2014 में मथुरा में सबसे ज्यादा गोवर्धन में सबसे कम किया मतदान

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 12:00 AM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 06:22 AM (IST)
आधी आबादी पीछे रह जाती वोट करने में
आधी आबादी पीछे रह जाती वोट करने में

मथुरा, जासं। मतदान जागरूकता के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। आधी आबादी को अधिक मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन आधी आबादी ही मतदान करने में पीछे रह जाती है।

loksabha election banner

वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में मतदान के आंकड़ों के अनुसार कुल मतदान 64.33 फीसद मतदान हुआ था। इसमें पुरुषों ने 66.85 और महिलाओं ने 61.22 फीसद मतदान किया था। किन्नर समाज से केवल मांट में ही एक वोट डाला था।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मथुरा में द्वितीय चरण में 18 अप्रैल को मतदान होना है। महिलाओं को भी मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। आधी आबादी पुरुषों की तुलना में मतदान मे पीछे रह जाती हैं। वर्ष 2014 में भी महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में करीब पांच फीसद से ज्यादा कम मतदान किया था। वर्ष 2014 में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 75 हजार 664 थी। इसमें से 10 लाख 77 हजार 951 मतदाताओं ने मतदान किया था। इसमें छह लाख 19 हजार 758 पुरुष और चार लाख 58 हजार 192 महिलाओं ने मतदान किया। वर्ष 2014 में 64.33 फीसद मतदान हुआ, इसमें 66.85 फीसद पुरुष और 61.22 फीसद महिलाओं का मतदान रहा। किन्नर समाज के 174 मतदाता में से केवल एक ने मांट क्षेत्र में मतदान किया था। वर्ष 2014 में विधानसभावार पड़े वोट

विधानसभा पुरुष मतदाता महिला मतदाता योग

छाता 120410 88197 208607

मांट 113723 86767 200491

गोवर्धन 113975 84026 198001

मथुरा 141524 103093 244617

बलदेव 130126 96109 226235

-------------------------------------

महिलाओं में अभी जागरूकता की कमी है और वह अपने अधिकारों के प्रति भी सजग नहीं हैं। वोट से ज्यादा घर के कामों में व्यस्त रहती हैं। राजनीतिक दल भी महिलाओं को लेकर खास घोषणाएं नहीं करते हैं।

शिप्रा राठी, सचिव, खजानी वेलफेयर सुसायटी महिलाएं यह सोचकर रह जाती हैं कि एक वोट से कुछ नहीं होता है। परिवार के लोग भी वोट डालने के लिए प्रेरित नहीं करते हैं। महिलाएं घर के काम में ही लगी रहती हैं, इस कारण वोट डालने नहीं जा पाती हैं।

रेनू डे, भैंस बहोरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.