विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नामर्द है पति... नपुंसकता छिपाकर कराई शादी, ससुर करते हैं गलत हरकत; मथुरा में विवाहिता के आरोप से खलबली

Published: Sat, 16 May 2026 11:00 AM (IST)

कोसीकलां की एक विवाहिता ने अपने पति पर शादी से पहले नपुंसकता छिपाने का आरोप लगाया है। महिला ने ससुर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, कोसीकलां। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे पति की नपुंसकता का पता चला, जिसे परिवार ने पहले छिपाया था।

थाने में दिया प्रार्थना पत्र

विवाहिता ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी शादी 19 फरवरी 2026 को कोसीकलां क्षेत्र के युवक से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह के बाद उसे जानकारी मिली कि पति संतान उत्पन्न करने में सक्षम नहीं है। महिला का आरोप है कि इसी कारण पति की पूर्व की पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी है, लेकिन यह बात उससे और उसके परिवार से छिपाई गई।

ससुर गलत हरकत करने की करते हैं कोशिश

विरोध करने पर पति और ससुराल पक्ष ने उस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुर ने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। विरोध पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसेगा न्यू आगरा: 44 गांवों की जमीन पर बनेंगे 14 लाख घर, 10 लाख को मिलेगा रोजगार

जबरन कराया समझौता

मथुरा। न्यायालय से भूमि संबंधी मामले में हारने के बाद आरोपित ने वृद्ध को बंधक बनाकर चोरी में फंसाने की धमकी दी और फिर जबरन समझौता कर लिया। इस मामले में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है।

हाई कोर्ट में चला मामला

फरह थाना के ओल निवासी पदम सिंह का राजवीर से भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। हाई कोर्ट तक मामला चला। लेकिन, फैसला पदम सिंह के पक्ष में हुआ। पदम सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि, 10 मई को वह अपने खेत पर जा रहे थे, तभी राजवीर एक साथी के साथ आया और उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया।

आरोपितों ने वीडियो बनाकर दी फंसाने की धमकी

आरोपितों ने उसे बंधक बनाकर घर में रखा और अपनी अलमारी के लॉक खोलकर आभूषण फैला दिए। इसकी वीडियो बनाकर चोरी में फंसाने की धमकी दी। बाद में एक राजीनामा जबरन लिखवाकर हस्ताक्षर करा लिए। आरोपित ने यह राजीनामा उसकी भूमि हड़पने के लिए किया है। एसएसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।