आरएसएस प्रमुख भागवत आज वृंदावन में
जासं वृंदावन (मथुरा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव बैठक
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 10:45 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 06:27 AM (IST)
जासं, वृंदावन (मथुरा) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव बैठक 27 जुलाई से यहां हो रही है। मथुरा मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम में आयोजित होने वाली इस बैठक में सर संघचालक मोहन भागवत, सर कार्यवाह भय्याजी जोशी व डॉ. कृष्णगोपाल आदि वरिष्ठ पदाधिकारी भी आ रहे हैं।
आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंच से लेकर पदाधिकारियों के आवास, भोजन आदि की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा की दृष्टि से विशेष इंतजाम किए गए हैं। शुक्रवार को सीओ सदर रमेश कुमार तिवारी और अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें