कृष्ण की नगरी में मथुरा में राहुल गांधी की जोरदार अगवानी
राहुल गांधी किसान यात्रा लेकर मथुरा के रात राया पहुंचे। यहां अपार जनसमूह ने उनका नारों की गूंज के बीच जोरदार स्वागत किया।
मथुरा (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी किसान यात्रा के दौरान शुक्रवार की रात राया पहुंचे। यहां अपार जनसमूह ने उनका नारों की गूंज के बीच जोरदार स्वागत किया। करीब सवा दो घंटे से देरी से पहुंचे राहुल मंच पर तो आए, मगर संबोधन नहीं किया। इगलास में सभा करके राहुल अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घंटा विलंब से राया स्थित नेहरू पार्क रात 8.45 बजे पहुंचे। उनको यहां पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों को संबोधित करना था, लेकिन वह प्रतिमा के पास आकर खड़े हो गए। इससे पहले पार्टी नेताओं के भाषण के दौरान राहुल गांधी को ज्ञापन देने आईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि मंच से कुछ नेताओं ने उन पर टिप्पणी की है। देखते ही देखते वह मंच पर चढ़ गईं, जिन्हें किसी तरह मंच से उतारा गया। राहुल गांधी रात मथुरा रिफाइनरी के गेस्ट हाउस में गुजारेंगे।
पाकिस्तान में जवाबी हमले की हिम्मत नहीं: शांतनु चौधरी
वो तो नहीं आए... बस आंसू छलक आए
अलीगढ़ की दुबे पड़ाव स्थित कोयले वाली गली में 18 गज में बने एक कमरे का घर शुक्रवार को अचानक खास हो गया। पुलिस-प्रशासनिक अफसरों से लेकर एसपीजी वाले कई बार आ चुके थे। मीडिया भी मुस्तैद। आखिर राहुल गांधी जो आने वाले थे यहां खाने पर। परिवार का शायद इसी से सामाजिक उद्धार हो जाता। पर, राहुल तैयार भोजन छोड़कर चले गए। निराश परिजनों की आंखों से आंसू छलक आए। ये घर कांग्र्रेस के ही अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग के जिलाध्यक्ष राजू पासवान का है। बकौल राजू, चार दिन पहले बताया गया था कि राहुल जी रोड शो के बाद घर पर भोजन करेंगे। खैर अड्डे पर ढाबा चलाने वाले राजू कई दिन से तैयारियों में जुटे थे। रात कार्यक्रम पक्का हुआ तो राजू और उनका परिवार मिलने को अधीर हो उठे। पत्नी ने मटर पनीर, आलू गोभी व भिंडी की सब्जी, उड़द की दाल, चावल व चूल्हे में सेंकीं रोटियां बनाईं। इकलौते कमरे की धुलाई करके नई दरियां बिछाईं। शाम न आने की खबर आई तो राजू सुबक पड़े। पत्नी की भी आंखें छलक आईं।
पढ़ें- लखीमपुर में महिला को बेचा, हिरासत में खरीददार
तीन को मुरादाबाद सम्भल व अमरोहा में रोड शो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब तीन अक्टूबर को आएंगे। इस दिन वह मंडल के मुरादाबाद, सम्भल और अमरोहा में रोड शो करेंगे। मुरादाबाद में करीब ढाई घंटे तक रोड शो में रहेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष की 28 अक्टूबर को रामपुर में खाट सभा थी। उसके बाद मुरादाबाद आना था, लेकिन दिल्ली आवश्यक कार्य से जाने के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब दोबारा कार्यक्रम आया है।